इटारसी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बढ़ाओ, बेटी बचाओ’ योजना के अंतर्गत मुस्कान संस्था के बच्चों को शहरी आजीविका केंद्र, आधार केंद्र, एमपी ऑनलाइन और पुलिस थाने में ले जाकर जागरूक किया गया।
इस मौके पर परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह से पुलिस थाने में विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई। मुस्कान बालिका गृह की अधीक्षक रितु राजपूत, रानी राजूपत, नितिन वर्मा, मोना जॉनसन और स्टाफ उपस्थित थे।
पुलिस अधिकारी के एन रजक ने पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। शहरी आजीविका केंद्र में तरुण सिंह ने जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें जागरूक करना रहा।








