स्टुडेंट लेड कॉन्फ्रेंस (Student led conference) का आयोजन
इटारसी। आज सोमवार को नोबल हाईट्स पब्लिक स्कूल (NOBLE HEIGHTS PUBLIC SCHOOL, ITARSI) में स्टुडेंट लेड कांफ्रेंस (Student led conference) का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने ईव्हीएस, साइंस अंग्रेजी और हिन्दी के मॉडल्स, चार्ट के माध्यम से अभिभावकों के सामने प्रजेंटेशन दिया।

नन्हे बच्चों के प्रजेंटेशन को देख अभिभावकों को भी स्कूल में बच्चों का उज्ज्वल भविष्य दिखाई दिया। बच्चों की प्रतिभा को देखकर आने वाले अभिभावक काफी संतुष्ट दिखाई दिये और स्कूल प्रबंधन और टीचर्स को धन्यवाद दिया। बच्चों की प्रतिभा को नागपुर से आयी चार्वी तिवारी ने परखा और उनकी हौसला अफजायी की।

इस अवसर पर लीड स्कूल मुख्य ब्रांच से आये गिरिराज श्रीवास्तव, पंकज नोटियाल, संचालक दीपक दुगाया, प्राचार्य मंजू ठाकुर के साथ बच्चों के पेरेन्ट्स और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।








