इटारसी। आयुध नगर इटारसी दुर्गा मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण गणेश समिति द्वारा बच्चों के नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शेखर पांडे उप महाप्रबंधक, सुधा पांडे, विशेष अतिथि जल संसाधन विभाग स्पोट्र्स क्लब नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये।
प्रतियोगिता में 5 से 8 वर्ष आयु में प्रथम मीनल, शाभी, प्रीति, आराध्या सिंह 9 से 12 वर्ष में प्रथम कुमारी आरती सिंह द्वितीय राधिका पवार तृतीय संस्कृति देवी का 12 से 15 वर्ष आयु में कुमारी कोमल नरवर द्वितीय कुमारी रिद्धि प्रजापति त्रि-कुमारी आरोही राजपूत को पुरस्कार प्रदान किए।
आयोजन समिति के राकेश सराठे, दिलीप प्रजापति, आशीष मेहरा, करन कुशवाहा, राजेश गुरले, योगेश पवार, राकेश पाल, जेडी सिंघ, राजीव राहुल ने सफल आयोजन किया। संचालन कार्तिक दुबे ने, आभार राकेश सराठे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं धर्म प्रेमी बंधुओ ने कार्यक्रम का आनंद लिया।









