इटारसी। सिटी पुलिस ने रेलवे कालोनी 18 बंगला क्षेत्र से आज एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत करीब 51 हजार रुपए बतायी जा रही है।
इस संबंध में टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि पत्ती बाजार ईरानी डेरा निवासी त्रिवेन्द्र कुमार उर्फ रामू को 18 बंगला, हनुमान मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 किलो 197 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 51 हजार रुपये है। आरोपी गांजे की खेप को खपाने का प्रयास में 18 बंगला क्षेत्र में खड़ा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक श्रद्धा राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक रामराव उइके, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र दुबे, अजब सिंह, अनिता, दुर्गा दुबे, राजेश पवार, राजकुमार, अंकित गौर, राज रघुवंशी, जय प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









