---Advertisement---

न्यास कॉलोनी उद्यान में स्वच्छता अभियान, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया श्रमदान

By
On:
Follow Us

इटारसी। इटारसी की न्यास कॉलोनी स्थित नवनिर्मित उद्यान में रविवार की सुबह एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया, जिन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट संदेश दिया।

जनभागीदारी से बदली उद्यान की तस्वीर

इस स्वच्छता अभियान में वार्ड के स्वयंसेवकों और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने मिलकर उद्यान में फैली अनावश्यक झाडिय़ों और कचरे की सफाई की। सामूहिक प्रयास से उद्यान परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया गया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान का विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी लगन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी देखकर सभी मौजूद लोग प्रभावित हुए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा, स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों की ऊर्जा और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। अभियान के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के इस प्रयास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्षद संजय ठाकुर, पत्रकार पुनीत दुबे, पूर्व पार्षद धर्मवीर सैनी, अशोक तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.