---Advertisement---

विद्युत लोको शेड में मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा

By
On:
Follow Us

इटारसी। वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस) सचिन आर. शर्मा (Senior Divisional Electrical Engineer (TRS) Sachin R. Sharma) के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड (Electric Loco Shed) में विभिन्न गतिविधियों द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शेड के कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु शपथ दिलवाई गई। इसके साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु कर्मचारियों को जागरूक भी किया गया।

विद्युत लोको शेड, इटारसी (Electric Loco Shed, Itarsi) के विभिन्न अनुभागों द्वारा अनुभागों तथा कार्यस्थल की सफाई की जा रही है। इसमें सामग्री/फाइलों को उचित रूप से रखना, अनुपयुक्त सामग्री/फाइलों की पहचान कर उनको अलग कर निपटान की प्रक्रिया करना इत्यादि सम्मिलित है। इस स्वच्छता अभियान के दौरान 155 अनुपयुक्त फर्नीचर/सामग्री तथा 114 पुरानी फाइलों की पहचान की जा चुकी है, जिसके निपटान हेतु कार्यवाही की जा रही है।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शेड के सभी उद्यानों की सफाई की जा रही है। साथ ही एक नए उद्यान को भी विकसित किया जा रहा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.