रीतेश राठौर, केसला। आज ग्राम पंचायत केसला (Gram Panchayat Kesla) में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission (Rural)) श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ सुश्री वंदना कैथल, जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, पूर्व सरपंच सम्मर सिंह इवने, उप-सरपंच सुधीर मिश्रा, सचिव सुमेर सिंह, सह-सचिव अखिलेश नायक, डॉ. रामकिशोर यादव, सुशील बरखड़े, हरि श्रीवास, जगदीश बावरिया, अशोक राठौर, रूपेश मालवीय, कन्हैया सराठे, नितिन मालवीय, शानू राठौर, राजेश गौर आदि ग्रामीणों ने प्राचीन हनुमान मंदिर बाजार मोहल्ला कुआं के पास साफ सफाई कर, दुकानों के सामने हो रहे कचरे को उठाकर लोगों को संदेश दिया। ग्रामीणों ने मौखिक रूप से कचरा गाड़ी की मांग की है।
साफ सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








