---Advertisement---

प्रकृति पूजा के लिए मुख्यमंत्री ने नागरिकों से यह करने को कहा

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद/इटारसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने पर्यावरण की रक्षा और प्रकृति की पूजा के लिए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने को कहा है। सीएम आज उज्जैन में अंकुर अभियान (Ankur Abhiyan) के अंतर्गत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
गोर्वधन पूजा पर्व पर उज्जैन में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण होशंगाबाद कलेक्ट्रेट में स्थित वीसी रूम में एनआईसी के माध्यम से भी किया। इस अवसर पर कमिश्नर नर्मदापुरम मालसिंह भयडिया (Commissioner Narmadapuram Malsingh Bhayadia), कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) तथा जनअभियान परिषद के कार्यकर्ता एवं अंकुर अभियान के स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गोवर्धन पूजा, प्रकृति का पूजा करने का संदेश है। उन्होंनेे प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि पर्यावरण को बचाने आम जन अधिक से अधिक अपने शुभ कार्यों के समय पौधारोपण जरूर करें। पेड़ लगाने के साथ साथ उसे बचाना भी हम सभी के लिए जरुरी है, तभी हम पर्यावरण को बचा पायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्जागरण के महाभियान में हमारा देश और अधिक शक्तिशाली बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में एक वैभवशाली भारत का निर्माण होगा। भगवान श्री कृष्ण ने पांच हजार साल से अधिक पहले ही प्रकृति की पूजा करने का सन्देश दिया था। गोवर्धन पूजा कोई कर्मकांड नहीं है बल्कि पर्यावरण को बचाने का संदेश है। धरती का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और उसे रोकना अति आवश्यक है। इसके लिए हम सब मिलकर अपनी धरा पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा (Govardhan puja) के अवसर पर भूस्वामियों से आव्हान किया कि प्रकृति की रक्षा के लिए वे अधिक से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएं। उनसे उत्पन्न होने वाली बिजली सरकार खरीदेगी। प्रदेश में ऊर्जा के लिए काफी काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कोयले और पानी से ही बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। परन्तु अब सूर्य से भी बिजली का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से आव्हान भी किया कि वे जरूरी होने पर ही बिजली जलाएं। बिजली का अपव्यय न करें। बिजली की बचत करें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.