भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj singh Chouhan) का 5 मार्च को जन्मदिवस है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हमारा पर्यावरण बिगड़ रहा है। धरती की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है तथा ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक यह दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। तब यह स्थिति बन सकती है कि धरती पर मानव और जीव.जंतुओं का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाए। हमें आने वाले संकट को पहचानते हुए आज से ही पर्यावरण बचाने के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिये। इसके लिए धरती माँ का श्रृंगार पेड़ लगाकर करें। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा जन्मदिन (Birthday) फूलों के हार, स्वागत द्वार के साथ नहीं बल्कि पेड लगाकर मनाएं। मैं स्वयं अपने निवास, स्मार्ट सिटी पार्क वल्लभ भवन (Vallabh Bhavan), विधानसभा आदि स्थानों पर पौधे लगाउंगा। साथ ही सीएम ने गुरूवार से अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का भी संकल्प लिया जिसके तहत स्मार्ट सिट पार्क में गूलर का पौधा रोपा।
सीएम ने कहा…मेरा जन्मदिन फूलों के हार, स्वागत से नहीं बल्कि पेड़ लगाकर मनाए

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







