इटारसी। इटारसी और नर्मदापुरम संभाग के लोगों के लिए आगामी 24 घंटे का मौसम आरामदायक और सुहावना रहने वाला है। हालांकि दिन के मुकाबले रात को ठंड थोड़ी बढ़ सकती है।
क्या कहता है मौसम का मिजाज
- बादल और तापमान : दिन के समय आकाश में बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी। इटारसी में अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्यिस और नर्मदापुरम संभाग में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
- राहत भरी ठंड : रात में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण ठंड का असर बना रहेगा।
- बारिश की संभावना : राहत की बात यह है कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि नमी बनी रहेगी।
- पहनें गर्म कपड़े : सुबह और देर रात बाहर निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि न्यूनतम तापमान ठंडक का एहसास कराएगा। मौसम विभाग ने संभाग के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे स्वस्थ और सुरक्षित रहें।









