- सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं सांसद माया नारोलिया पचमढ़ी उत्सव में हुए शामिल
- रात्रि में आर्केस्ट्रा ने बांधा समा और हिमांशु बवंडर ने लोगों को हंसाया
- सांसद ने प्रात: रन पचमढ़ी में दौड़ लगाकर पर्यटकों को पचमढ़ी आने का न्योता दिया
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन नर्मदापुरम जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी सतपुड़ा की वादियों में बसा एक अद्भुत शहर है, कहें तो एक ही जगह संपूर्ण पर्यटन है। यहां हर प्रकार का पर्यटन उपलब्ध है, चाहे वह धार्मिक हो प्राकृतिक, सांस्कृतिक या एडवेंचर सभी पचमढ़ी में मौजूद हैं। इन सभी को देखते हुए पर्यटकों के लिए साल में एक बार पचमढ़ी महोत्सव भी मनाया जाता रहा है, मध्यप्रदेश टूरिज्म, जिला प्रशासन एवं datcc द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। कोरोना त्रासदी के बाद यह आयोजन कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में फिर से शुरू किया गया है।
पचमढ़ी महोत्सव 2024-25 का आगाज कॉर्निवाल से किया गया था। वही 3 जनवरी को सुबह 8 बजे साइकिलिंग में सैकड़ों पर्यटकों ओर प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया भाग लिया। सायकलिंग, हाट बाजार से शुरूु हुई जो चर्च, कैंट कार्यालय , पुलिस थाना, ओल्ड होटल, हवाई पट्टी, रीछगढ़ संगम टूर, राजेन्द्र गिरी, नालंदा टोला से होते हुए हाट बाजार में समाप्त हुई।

इसी दिन रात्रि 8 बजे सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने पचमढ़ी महोत्सव में शिरकत की और कार्यक्रमों का आनंद लिया। नर्मदापुरम की प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हास्य कवि हिमांशु बबंडर ने अपने हास्य मिश्रित कविता के अपने शब्दों से कार्यक्रम में समा बांधा और लोगों को खूब गुदगुदाया। दर्शक हिमांशु बवंडर के हास्य कविताओं से सराबोर हो गए। आज 4 जनवरी की सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुए पचमढ़ी रन में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर प्रदेश की जनता को महादेव की नगरी पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आने का और उसकी प्राकृतिक सौन्दर्य का लुफ्त उठाने का न्योता दिया।