---Advertisement---

तवा नगर पुलिस की सराहनीय पहल, सड़क पर गड्ढों की भराई

By
On:
Follow Us

इटारसी। तवा नगर पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए सड़क पर मौजूद गड्ढों की भराई का काम शुरू किया है। थाना प्रभारी संजय पाठक अपने स्टाफ के साथ मिलकर यह श्रमदान कर रहे हैं।

इस श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से न केवल सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया जा रहा है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय का भी संदेश जा रहा है। विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

प्रशासन की ओर से भी इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। तवा नगर थाना प्रभारी और उनके स्टाफ की भागीदारी से समुदाय में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है। श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से गड्ढों की भराई कर सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.