---Advertisement---

कमिश्नर पहुंचे केसला, अंतिम छोर के ग्राम कोहदा एवं लाल पानी का भ्रमण किया

By
On:
Follow Us
  • पुरानी और छोटी-छोटी जल संरचनाओं के जीणोद्धार करने के दिए निर्देश
  • कोहदा में गूगल इमेज से ईल मशीन लगाकर पानी का स्तर पता करने निर्देश
  • निम्न जलस्तर वाले एवं बिगड़े हैंडपंप में सुधार कार्य प्राथमिकता से कराने निर्देश

इटारसी। कमिश्रर आज केसला आदिवासी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिये। निकट ग्रीष्मकाल में संभावित जलसंकट से निबटने तैयारियां देखी और कमी होने पर सुधार के निर्देश भी दिये।

नर्मदापुरम कमिश्रर कृष्ण गोपाल तिवारी बुधवार को प्रशासनिक अम्ले के साथ केसला के अंतिम छोर पर ग्राम कोहदा एवं वनग्राम लालपानी पहुंचे। ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान पेयजल की स्थिति का अवलोकन किया। ग्राम के 21 हैंडपंप में से 9 हैंड पंप में जल का स्तर कम पाया। उक्त 9 हैंडपंप में मटमैले पानी की समस्या भी सामने आई। जल स्तर कम होने से उनमें से मात्र आधे घंटे तक ही पानी मिलता है यह भी ज्ञात हुआ। गांव में एकमात्र कुआ यादव मोहल्ले में है जिसमें पर्याप्त पानी है, किंतु वह भी लगातार चलने पर सूख जाता है, तथा झिर से कुएं में पानी भरने में समय लगता है। गांव में कुछ लोगों के पास निजी कुएं तो हैं किंतु उनमें भी अल्प पानी ही प्राप्त होता है।

कमिश्नर श्री तिवारी ने ईई पीएचई को निर्देश दिए कि वह ग्राम कोहदा में यादव मोहल्ले के कुएं का जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण करवाए जिससे की जलस्तर को बढ़ाया जा सके। यह निर्देश भी दिए कि पुरानी एवं छोटी-छोटी जल संरचनाओं में सुधार कराके उन्हें पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने कहा कि गूगल इमेज के माध्यम से सर्वे कराकर एवं ईल मशीन लगाकर गांव में जल स्रोतों की संभावनाओं को तलाशा जाए ताकि वहां ट्यूबवेल का खनन किया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के 21 हैंडपंप में से 9 हैंडपंप में जलस्तर की स्थिति ठीक नहीं है। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि उक्त हैंड पंपों में राइजर पाइप बड़वाकर एवं आवश्यक साफ-सफाई करायें।

ग्रामीण ने सीसी रोड के शोल्डर बनाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान को ग्राम में रिक्त पड़े प्राथमिक शाला में स्थानांतरित करने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि हैंड पंप मैकेनिक उमेश धुर्वे कभी-कभी ही गांव में नजर आते हैं। हैंड पंप खराब होने पर आउटसोर्स कर्मचारी मनीराम को पैसा देकर हैंडपंप सुधरवाया जाता है। कमिश्नर ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिक को हैंडपंप सुधारने के लिए कोई भी कीमत न दें तथा विभागीय अधिकारी को अवगत कराएं। ग्राम चौपाल में चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेंस 1962 के संबंध में कहा कि ग्रामीण पशुओं के बीमार होने पर उक्त एंबुलेंस को बुलाकर उपचार करायें। संभाग आयुक्त ने किसानों को फार्मर आईडी न शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। कोहदा में ने सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिए कि पीएम आवास के प्रतीक्षा के हितग्राहियों के नाम सूचना पटल पर आवश्यक रूप से चस्पा करें।

वन ग्राम लाल पानी में लगी ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि सीएचओ दीपिका तायवड़े के पास अन्य ग्रामों का भी चार्ज है, इसलिए वह हर समय उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सीएचओ माह के हर दूसरे शुक्रवार लाल पानी में रहकर मरीजों का उपचार करें। कमिश्नर ने एक गांव में अन्य ट्यूबवेल खनन के निर्देश देकर जल संग्रहण करनेे 10 10 हजार लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लगाने निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, एसडीएम इटारसी टी प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, जनपद पंचायत केसला के सीईओ एससी अग्रवाल, सरपंच शिवराम कलमे, ईई पीएचई चतुर्वेदी, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.