इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी ने शैक्षणिक समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था से कंप्यूटर साइंस ब्रांच की विशेषज्ञ श्रीमती सोनिया अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता वर्मा ने शहीद इंद्र गिरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर का दौरा किया।
इस विजिट के दौरान, दोनों विशेषज्ञों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर एवं आई.टी. संबंधी पाठ्यक्रम पर आधारित विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस सत्र में विद्यार्थियों की सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनका तत्काल समाधान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित रहे, जिन्होंने तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया और अपने संदेहों को दूर किया।









