---Advertisement---

बाइक सहित देसी-विदेशी शराब और बीयर की पेटी जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। आबकारी अमले ने डोलरिया मार्ग, बोरतलाई चौराहे (Dolaria Road, Bortalai Chaurah) के पास एक काले रंग की बाइक सवार दो युवकों से देसी-विदेशी शराब सहित बीयर की पेटी (Beer box) जब्त की है। आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू (Excise Sub Inspector Rajesh Sahu )ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी (District Excise Officer Abhishek Tiwari) के निर्देशन में आज गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर इटारसी-डोलरिया मार्ग बोरतलाई चौराहे के पास एक काले रंग की मोटरसाइकिल एमपी 05 एमआर- 6721 (Motorcycle MP05 MR- 6721) से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए दो आरोपियों शैलेंद्र (Shailendra Yadav) पिता रामविलास यादव निवासी ग्राम मिसरोद (Misrod) एवं राहुल (Rahul Pawar) पिता घासीराम पवार निवासी ग्राम मिसरोद को पकड़ा और उनके कब्जे से बीयर की 12 बोतलें एवं देशी मदिरा प्लेन के 20 पाव जब्त किये हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया। कार्यवाही में जब्त वाहन शराब की अनुमानित कीमत 50,000 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त इटारसी शहर राजेश साहू (Rajesh Sahu), आबकारी मुख्य आरक्षक केके चौरे (KK Chourey), आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी (Madan Singh Raghuwanshi) शामिल रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.