---Advertisement---

बढ़ते अपराधों की रोकथाम करने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने दिया ज्ञापन 

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज नर्मदापुरम जिले में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम एडिशनल एसपी को ज्ञापन दिया।

आज जिला नर्मदापुरम में बढ़ते अपराध लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग (Madhya Pradesh Congress Backward Classes Department) द्वारा एसपी (SP) के नाम एडिशनल एसपी (Additional SP) को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में जिले में बढ़ रहे अपराध, चाकूबाजी की घटना एवं ढाबों पर बेची जा रही अवैध शराब सहित इटारसी मार्केट में यातायात की अव्यवस्था का भी जिक्र है।
एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह (Additional SP Awadhesh Pratap Singh) ने जल्द निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर  पर मुकेश यादव प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग, अभिषेक पटेल यूथ जिलाध्यक्ष, डॉली रामफल भलावी सरपंच पथरोटा, प्रहलाद आठनेरे जनपद प्रतिनिधि, चंद्रकांत बहारें, नरेंद्र वर्मा, रुखसाना खान, मंजू कोरी, समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.