---Advertisement---

कांग्रेस ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, सांप्रदायिक ताकतों से लडऩे का संकल्प

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सांप्रदायिकता से लडऩे का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए हुए अहिंसा के रास्ते पर चलकर सांप्रदायिक ताकतों से लडऩा है। उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और दोनों विभूतियों के देश के प्रति योगदान को याद किया।

वरिष्ठ नेताओं का सम्मान

जयंती समारोह के दौरान, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सुरेश मालवीय एवं अर्जुन ठाकुर को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय शुक्ला, ओम सेन, नन्दू वर्मा, रजनीकांत सोनकर, मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के अध्यक्ष गजानन तिवारी, धर्मदास मिहानी, धर्मेंद्र मालवीय, प्रदीप पहलवान, नरेश चौहान, सुरेंद्र सिंह भाटिया, लाली सलूजा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अजय मिश्रा, कमल चौधरी, मुन्ना सिद्दीकी, पार्षद सीमा भदोरिया, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, सविता बस्तरबार, विनीत बास्तरवार, आशा सोनी, अजय पटेल, सतीश पाराशर, विक्की तिवारी, अरविंद चंद्रवंशी, अशोक परसाई जी, शेख रमजान, जमील अहमद, राकेश चंदेले, पहलाद आठनेरे, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, रघुराजसिंह बघेल, राहुल दुबे, चंद्रकांत बहारे, अमल सरकार, कैलाश नवलानी, अभिषेक पटेल, अनूप गचले, बसंत आसरे, राज लोधी, दीपक धर, संजय बिंडोले और अरविंद चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के समापन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय अपने साथियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा करण सिंह तोमर के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.