सिवनी मालवा। कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम का ज्ञापन एसडीपीओ महेंद्र सिंह चौहान कोदेकर उसमें पत्रकार नरेंद्र रघुवंशी के ऊपर मामले को निरस्त कराने की मांग की गई।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि नरेंद्र रघुवशी पर द्वेषपूर्वक कार्यवाही की गई है, जो कि अनैतिक है जिसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वदेश शर्मा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, हैरीसन स्वामी नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस, दीपक दीक्षित पार्षद, आकाश दर जिला समन्वयक सोशल मीडिया, अय्यूब अली पार्षद, भोला रघुवंशी, सतीश यदुवंशी, बृजेश सूर्यवंशी, आशु मिश्रा, ऋषभ भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।









