इटारसी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इटारसी के ओम सेन को बीएसएनएल की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नामित किया है। श्री सेन का मनोनयन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद विवेक कृष्ण तनखा के सुझाव पर किया गया है।केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ओम सेन के मनोनयन से संबंधित नियुक्ति पत्र सांसद श्री तनखा को अवगत कराते हुए जारी किया।
सांसद तनखा के सुझाव पर हुई नियुक्ति बीएसएनएल की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी में सदस्य के रूप में नामित होना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसके तहत ओम सेन क्षेत्र में संचार सेवाओं और बीएसएनएल की उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित मुद्दों पर सलाह और सुझाव देंगे। इस मनोनयन से इटारसी और नर्मदापुरम क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं में सुधार के लिए स्थानीय आवाज को सीधे टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी की सलाहकार समिति तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।








