इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आज यहां गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महामंत्री परमजीत सिंघ सलूजा लाली, नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष अमजद खान, नगराध्यक्ष इरफान गोलंदाज सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद सत्याग्रह का कार्यक्रम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के लाली सलूजा ने कहा कि भाजपा के रवैया के चलते पूरे देश सहित पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट नीति और तानाशाही रवैया के खिलाफ आज देश में आक्रोश है, जो दुर्भावनावश भाजपा के कहने पर सरकारी तंत्र का गलत उपयोग किया जा रहा है, उसकी कड़ी निंदा करते हुए समस्त कांग्रेस जन और आम जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन निरंतर करती रहेगी।
नगराध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा किए कार्यक्रम को ताकत देने समस्त कांग्रेस जन उपस्थित हुए और भाजपा के नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि प्रदान करने ईश्वर से कामना की। समस्त कांग्रेस जनों का आभार शुभम वालिया ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र पाल भाटिया, भरत राजपूत, पवन बोहरा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यंग ब्रिगेड अध्यक्ष रमजान, दिनेश बालोरिया, राहुल दुबे, गोल्डी बैस, प्रशांत श्रीवास, श्रवण मालवीय, सुशील, इंतसार खान, शेख सलीम, शब्बीर खान, शेख इरशाद, नीरज जैन, नौशाद, मुनव्वर खान, फिरोज खान, शेख आमिर, फैज खान, शेख एजाज, रोहित बकोरिया सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।