इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में रामशंकर सोनकर को पुन: बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सोनकर के पिछले कार्यकाल की सफलताओं और खेल जगत में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें दोबारा नर्मदापुरम जिला कांग्रेस खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रामशंकर सोनकर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, संगठन प्रभारी संजय कामले, प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश संयोजक मतीन खान, खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
नई पारी से खेल गतिविधियों को मिलेगी गति
सोनकर की नियुक्ति को जिले में खेल राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी टीम जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों की समस्याओं को उठाने और खेल मैदानों की बदहाली जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के पक्ष को मजबूती से रखेगी।








