---Advertisement---

कांग्रेस ने कहा, विरोधियों को भी गांधी को अपनाना ही पड़ता है

By
On:
Follow Us

इटारसी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर नगर कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए, गांधी जी के भजन गाए व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि आज गांधी की आलोचना कर इतिहास को बदलने वाले गोडसे समर्थक यह जान लें कि गांधी को सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं विश्व के कई देशों में सम्मान व आदर की दृष्टि से देखा जाता है। सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों पर चल कर देश को बिना शस्त्र आजादी दिलाने वाले वाले गांधी के बारे में विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सच कहा था कि आने वाली पीढ़ी शायद ही इस बात पर विश्वास करे कि गांधी नाम का हाड़ मांस का कोई व्यक्ति इस धरती पर चला होगा, जिसने बिना हथियारों के एक देश को आजाद कराया था। हमारी जवाबदारी है कि आने वाली पीढिय़ों को गांधी की विचार धारा से अवगत कराएं और इतिहास को सुरक्षित रखें।

सेवादल यंग बिग्रेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन गज्जू तिवारी ने गांधी जी की प्रासंगिकता को बताते हुए कहा कि गांधी को गाली देने वाले गोडसे की मानसिकता के लोग कितनी आलोचना कर लें पर उन्हें भी जनता के बीच में गांधी को प्रतीक रूप में अपनाना पड़ता है। आरआरएस, हिंदू महासभा का समर्थन करने वाली भाजपा सरकार को स्वच्छता अभियान में गांधी नहीं पर गांधी के चश्मे को सिम्बल बनाना पड़ा। आज राहुल गांधी ने गांधी जी की विचारधारा से युवाओं को जोडऩे के लिए सेवादल के माध्यम से यंग बिग्रेड का गठन किया।

विजय बाबू चौधरी ने बताया कि आज विश्व के 84 देशों में गांधी जी प्रतिमाएं स्थापित हैं। जब प्रधानमंत्री या कोई नेता विदेशों में जाता है तो वहां गांधी और नेहरू के देश से आए राष्ट्र अध्यक्ष या प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता पहचाना जाता है।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह तोमर, परमजीत सिंह लाली सलूजा, अवध पांडे, नीलेश मलोनिया, मुन्ना सिद्दीकी, पंकज पटेल, शेख रमजान, किशोर मैना, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अमोल उपाध्याय, अंटु भाटिया, अर्जुन भोला, जयप्रकाश अग्रवाल, नवल पटेल ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष नीलम प्रवीण गांधी, पार्षद दिलीप गोस्वामी, मुकेश गांधी, अजय मिश्रा, शुभम वालिया, देवी मालवीय, अमृतलाल कबीरया, दिनेश बालोरिया, प्रमोद कलोसिया, किशोर यादव, बबलू बस्तवार, अनिल रैकवार, अतुल तिवारी, राजेश घारू, रोहित औरंगाबादकर, सोनू बकोरिया, नंदू शर्मा, अखिलेश पटेल चुन्ना, प्रकाश केवट, अनूप गांचले, गुफरान अंसारी, अमित गुप्ता, अशोक जैन, गोल्डी बैस, नर्मदा रैकवार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजानन तिवारी ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.