---Advertisement---

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल इटारसी में, आम सभा को करेंगे संबोधित

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल, 19 सितंबर को इटारसी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पटवारी यहां ‘किसान खेत न्याय यात्रा’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा’ में शामिल होंगे और तुलसी चौक पर एक आम सभा को संबोधित करेंगे।

स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय और नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने बताया कि जीतू पटवारी का काफिला पुरानी इटारसी के सनखेड़ा नाका, ओवरब्रिज होते हुए पहली लाइन पहुंचेगा। दोपहर 2 बजे वे तुलसी चौक पर आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।

पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, खाद-यूरिया संकट, किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने और अधिकारियों के भ्रष्टाचार जैसे स्थानीय मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

गुड्डन पांडेय ने बताया कि ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला अध्यक्षों को विशेष अधिकार दिए गए हैं, और जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं से अब संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता। कई ऐसे नेता अब वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। पांडेय ने जानकारी दी कि इटारसी में जिला कांग्रेस कार्यालय का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा, सिवनी मालवा, शोभापुर और पिपरिया में कांग्रेस की जमीन का पता चला है, जिसे पार्टी वापस लेने का प्रयास करेगी।

इटारसी में गांधी सभा भवन पर भी कानूनी प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस अपना आधिपत्य स्थापित करने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए जीतू पटवारी भी पत्राचार करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी है और आगामी नगर पालिका और विधानसभा चुनावों में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.