नर्मदापुरम नगर पालिका में हुए घटनाक्रम पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष

Post by: Rohit Nage

इटारसी। नगरपालिका नर्मदापुरम (Municipality Narmadapuram) में मंगलवार को हुए घटनाक्रम पर कांग्रेस (Congress) ने भाजपा (BJP) पर बड़ा कटाक्ष किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा व एनडीए (NDA) के कुनबे के अपने ही ट्रिपल इंजन (Triple Engine) के प्रति अविश्वास आखिर क्यों? प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को टैग करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू (Rajkumar Upadhyay Kelu) ने कहा कि भाजपा का अनुशासन, कैडर क्या यही सिखाता है? देखना है, भाजपा गुटबाजी का यह आगाज दबंगता से बढ़ेगा या इन पर चलेगा भाजपा संगठन से अनुशासन का पाठ रूपी डंडा।

बता दें कि नगर पालिका के 21 पार्षदों ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव (Neetu Mahendra Yadav) को पद से हटाने मोर्चा खोल दिया है। नपाध्यक्ष नीतू यादव के खिलाफ यह कदम उठाकर पार्षदों ने कहा है कि जिस जनता ने उनको चुनकर परिषद में भेजा है, उनको जवाब देना मुश्किल हो रहा है। वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं, केवल आश्वासन की लॉलीपॉप के भरोसे जनता को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। नाराज 21 पार्षदों ने नपाध्यक्ष नीतू यादव को पद से हटाने को लेकर सीएमओ नर्मदापुरम को पत्र सौंप दिया है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 22 पार्षदों की जरूरत होगी।

X

33 पार्षदों में से 21 असंतुष्ट पार्षद और पार्षद पतियों ने नगर पालिका दफ्तर पहुंचकर अध्यक्ष नीतू यादव को हटाने पत्र सीएमओ हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patle) को सौंपा है उसमें साफ तौर नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजी जताई है। सभी पार्षद इस मुद्दे को लेकर लामबंद हैं और नपाध्यक्ष को किसी भी हालत में कुर्सी से बेदखल करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

ये हैं नाराज पार्षद

नपा अध्यक्ष को हटाने उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद राहुल गौर, संतोष उपाध्याय, पार्षद पति सेठी चौकसे, अन्य पार्षद और पार्षद पतियों ने आवेदन दिया है। पत्र पर 33 में से 21 पार्षदों के हस्ताक्षर, नाम और पद की सील लगी है। पत्र में उल्लेख है कि सभी पार्षदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को अपना मत देकर निर्वाचित किया था। गत दो वर्षों की इनकी कार्यशैली से हम सभी पार्षद असंतुष्ट हैं एवं आमजन भी इनकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। अत: हम सभी पार्षद एकमत होकर नगरपालिका अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। शीघ्र नगर पालिका अधिनियम के कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव करने का सम्मेलन आयोजित करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!