---Advertisement---

न्यास कालोनी में कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज नगर कांग्रेस ने वार्ड 14 न्यास कालोनी में शंकर मंदिर से प्रारंभ हो कर ईडब्ल्यूएस क्वार्टर, झुग्गी बस्ती, समरस्ता कालोनी, एमआईजी क्वार्टस सहित अन्य क्षेत्रों में झंडे बैनर के साथ रैली निकाल कर घर-घर जन संपर्क किया। साथ ही श्रीमती संध्या बबलू बस्तवार के निवास पर बैठक में सदस्यता अभियान, मंडलम, सेक्टर बूथ की मजबूती पर चर्चा की गई।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत वार्ड के स्थानीय कांग्रेसी संध्या बबलू बस्तवार, संजय ठाकुर, अमल सरकार की अगुवाई में जनसंपर्क के दौरान सदस्यता अभियान भी किया। रैली में कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की और पर्चे बांटे। बूथों पर जनसंपर्क के दौरान वार्ड के नागरिकों से भाजपा के राज में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर बात करते हुए कांग्रेस सरकार के समय की उपलब्धियों को बताया। कई जगह नागरिकों ने लचर सफाई व्यवस्था, बिजली, सड़क, पानी व प्रधानमंत्री आवास के मकान नहीं मिल पाने व भ्रष्टाचार की समस्या बताई जिसे कांग्रेस ने संघर्ष कर हल कराने की बात कही।
अभियान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन झलिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, विजय बाबू चौधरी, गजानन तिवारी, गुफरान अंसारी, परमजीत सिंह लाली सलूजा, साधना दुबे सहगल, धर्मेन्द्र मालवीय, अमोल उपाध्याय, नीलेश मालोनिया, राहुल दुबे, गौरव गोल्डी साहू, सीमा भदौरिया, रामशंकर सोनकर, दीपक धर, शुभम वालिया, देवी मालवीय, शैलेन्द्र कुशवाहा, शेख इमरान, आशुतोष चौधरी, रजनी राठौर, आशा सोनी, शबनम शेख, सुशील बस्तवार, नर्मदा रैकवार, मोहित पटेल, रविशंकर, राकेश स्वर्णकार, पुष्पेंद्र वर्मा, श्याम गौर, पवन चौरे ,शेरा, उमेश भाट, पंकज चौधरी, संजय जोशी, शहीद खान, धनराज यादव, मयूर सराठे, विकास जैन, प्रज्ञान साहू, नीरज राठौर, महेंद्र राय आदि उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.