---Advertisement---

देवदूत बने आरक्षक, जान पर खेलकर चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री को बचाया

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रेल सुरक्षा बल के एक जांबाज आरक्षक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच घिसट रहे यात्री की जान बचा ली। आरक्षक की इस बहादुरी को देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने उनकी जमकर सराहना की।

हैंडल पकड़कर घिसटने लगा था यात्री

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 11401 अपने निर्धारित ठहराव के बाद सुबह 10.30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 से रवाना हो रही थी। तभी कोच नंबर B1 में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया। यात्री ट्रेन का हैंडल पकड़कर प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच रगड़ खाकर घिसटने लगा।

आरक्षक भूरा सिंह ने पेश की बहादुरी की मिसाल

प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भूरा सिंह गुर्जर ने जैसे ही यात्री को गिरते देखा, उन्होंने बिना एक पल गंवाए दौड़ लगा दी। आरक्षक ने अपनी जान जोखिम में डालकर घिसटते हुए यात्री को तेजी से खींचकर ऊपर किया। इस खींचतान में आरक्षक स्वयं भी प्लेटफॉर्म पर गिर गए, लेकिन उन्होंने यात्री को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

सुरक्षित रवाना हुआ यात्री

आरक्षक की सतर्कता से यात्री को केवल मामूली चोटें आईं। प्राथमिक सहायता के बाद यात्री उसी ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेल सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव मुस्तैद है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.