इटारसी। ओवरब्रिज (Overbridge) के नीचे श्री पंचमुखी हनुमान धाम मंदिर (Shri Panchmukhi Hanuman Dham Mandir) में नये शिखर के लिए काम प्रारंभ हो गया है। आज मंदिर के शिखर के काम की शुरुआत मंदिर के सेवक जगदीश मालवीय, लखन बैस, संतोष राजवंशी एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में करायी गयी।
अब उम्मीद की जा रही है कि भक्तों की आस्था के केन्द्र हनुमान धाम मंदिर ओवर ब्रिज पर जल्द ही मंदिर का स्वर्ण सा दमकता हुआ आकर्षक शिखर तैयार होगा। सेवादार लखन बैस ने बताया कि शहर के श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर के ओवर ब्रिज से लगे पुराने शिखर की तरह दक्षिण प्रांत के मंदिरों की तर्ज पर स्वर्ण की तरह दमकता हुआ नवीन शिखर बनाया जाएगा, इसका काम शुरू हो गया है। शिखर निर्माण के बाद दूर से ही मंदिर का चमचमाता हुआ शिखर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। नांदेड़ (Nanded) से आए कलाकार इस शिखर का निर्माण कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री हनुमान धाम मंदिर शहर का सिद्ध मंदिर है, जहां हर मंगलवार-शनिवार हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं, कई दशक पहले यहां रेलवे लाइन (Railway Line) किनारे एक पुरानी मढिय़ा थी, कालांतर में यहां श्रद्धालुओं एवं समिति के सहयोग से सारे देवी-देवताओं के सुसज्जित देवस्थल एवं हनुमान धाम मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। परिसर में समिति का भवन एवं बगीचा भी है, यहां साल भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
श्री हनुमान धाम मंदिर में नये शिखर निर्माण का काम शुरु


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








