होशंगाबाद। मंगलवार को जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। आज चार मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया है। अब जिले में कुल दस मरीज हैं, जिसमें से केवल चार का उपचार जिले में और छह जिले से बाहर उपचार ले रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) के अनुसार आज 142 रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, जबकि पॉजिटिव एक भी नहीं है। एक भी कंटेन्मेंट जोन नहीं है और होम कोरेंटाइन भी कोई नहीं है। अब तक 61 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 3863 है। बता दें कि इटारसी में लगातार चार दिनों से कोई मरीज नहीं मिलने पर कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) पर ताला लगा दिया गया है। अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि यदि कोई मरीज मिलता है और यहां भर्ती होता है तो उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा, फिलहाल कोई मरीज नहीं होने से उसे बंद किया है।
जिले से कोरोना की विदाई बेला

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







