होशंगाबाद/इटारसी। कोरोना संक्रमण (Corona Infaction) के बढ़ते केसों के साथ ही अब बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर भी लोग घर पहुंच रहे हैं। आज जहां 184 नये संक्रमित मिले हैं तो 145 ऐसे लोग स्वस्थ हुए हैं जो प्रदेश और जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर, अस्पताल और होम आईसोलेशन (Home Isolation) में उपचार ले रहे थे। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कुल कोरोना पॉजिटिव 184 केस हैं जिनमें होशंगाबाद में 29, इटारसी में 43, सिवनीमालवा में 04, सोहागपुर में 32, पिपरिया में 17, बनखेड़ी में 08, केसला में 33, डोलरिया में 05 और बाबई में 13 हैं। इसी तरह से जिले में स्वस्थ होने वालों में डीसीएचसी होशंगाबाद से 03 , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया से 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनीमालवा से 02, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी से 03, शासकीय सिविल अस्पताल इटारसी से 01, कन्या कमलाबाई मालवीय अस्पताल होशंगाबाद से 01, दयाल हॉस्पिटल इटारसी से 01, चिरायु हॉस्पिटल भोपाल से 01 और एलबीएस हॉस्पिटल भोपाल से 02, मिलिट्री हॉस्पिटल भोपाल से 01, पालीवाल हॉस्पिटल भोपाल से 01, अमृत हार्ट केयर हॉस्पिटल होशंगाबाद से 01 एवं ऐप्पल प्राइवेट हॉस्पिटल बुराहनपुर से 01 मरीजों तथा होम आइसोलेशन से 126 मरीजों को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एसएमएस (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।
Corona Update: नये संक्रमित 184 और 145 स्वस्थ भी हुए

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









