इटारसी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत 5 प्रबुद्धजनों के घर पहुंचकर चर्चा कर शॉल श्री फल से उनका सम्मान किया गया।
वार्ड क्रमांक 8 में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना और पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया ने 72 वर्षीय बुजुर्ग सुंदर लाल बाबरिया से मुलाकात कर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विषय में चर्चा की।
इस दौरान शॉल श्री फल से उनका सम्मान भी किया। इसके अतिरिक्त मुकेश चंद्र मैना ने समाजसेवी वाल्मीकि समाज की राधा मैना, सुदर्शन समाज से समाजसेवी उमा मालिक, ऑर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर्डकर्मी गणेश चावरे, राजेश अदवाल के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्री फल से सम्मान किया।









