---Advertisement---

नाला मोहल्ला में भी होगा कोविड वैक्सीनेशन

By
On:
Follow Us

इटारसी। अब नाला मोहल्ला में भी कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination) का कार्य प्रारंभ होगा। यहां के वार्ड 24,25 एवं 26 में यह कार्य सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
भाजपा नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह (BJP Municipal Board President Joginder Singh) ने बताया कि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के मार्गदर्शन एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल (District President Madhav Das Agrawal) के आदेश अनुसार आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के अधीक्षक डॉ एके शिवानी (Superintendent Dr. AK Shivani) से मुलाकात कर निर्णय लिया कि नाला मोहल्ला क्षेत्र वार्ड 24, 25,26 में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस दौरान गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों, वृद्धजनों एवं परिजनों को शासकीय अस्पताल पहुंचने में हो रही परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
भाजपा नगर मंडल के आग्रह पर वैक्सीनेशन हेतु कल 13 मार्च को सेंटर ज्ञान ज्योति स्कूल नाला मोहल्ला में टीकाकरण जन जागरण की शुरुआत की जाएगी, जिसमें 60 साल के ऊपर वृद्धजनों वैक्सीनेशन किया जाएगा। आमजनों से आग्रह किया है कि वे वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आएं। नगर मंडल के आव्हान पर सामंजस्य बनाकर टीकाकरण जन जागरण अभियान पूरे नगर इटारसी में किया जाएगा। टीकाकरण जन जागरण अभियान के प्रभारी दीपक अग्रवाल (Deepak Agrawal in charge) ने बताया कि 60 साल से ऊपर वृद्ध जनों वैक्सीन लगाई जाएगी एवं 45 साल से 59 वाले व्यक्तियों को जो बीमारी से ग्रस्त हैं, वैक्सीनेशन किया जाएगा। जो बीमारी ग्रस्त हैं वह अपने दस्तावेज लेकर सेंटर पर उपलब्ध हों, डॉक्टरों की जांच के पश्चात ही वृद्धजनों एवं बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.