सिवनी मालवा। नगरपालिका द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजनातंर्गत निर्धन एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम बसंत पंचमी के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटैल मांगलिक भवन में 12 कन्याओं का विवाह कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित कन्याओं को उपहार के रूप में 49000 की राशि वधु के खाते में चेक से प्रदान किए।
विवाह कार्यक्रम की शुरूआत में प्रात: 11 बजे नगरपालिका के शिवराज पार्क से बारात भव्य रूप से निकाली जिसमें ढोल नगाड़ों एवं पटाखों/आतिशबाजी के साथ बारात विवाह स्थल मांगलिक भवन पर पहुंची, जहां वर-वधुओं का विवाह विधि विधान से कराया।
समाज से भी मिले उपहार
वरमाला उपरांत अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के दानदाता, नगर की महिला संगठन तथा समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उपहार के रूप में सामग्री एवं विवाह सर्टिफिकेट के साथ आशीर्वाद के रूप में कन्याओं को ट्राली बेग, बर्तन, दीवाल घड़ी, कपड़े, पर्स, बिस्तर, जेवर, इलेक्ट्रॉनिक्स पानी केन, बिस्तर, रजाई, घड़े, कुकर, कपड़े, चादर, तकिया, कंबल आदि 40 तरह के गृहस्थी में आवश्यक वस्तुएं प्रदान की। विदाई के समय मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार दूल्हा दुल्हनों को अध्यक्ष एवं पार्षद की तरफ से गाय माता भी दान स्वरूप प्रदान की गई। अध्यक्ष नगरपालिका सिवनी मालवा रितेश जैन ने सफलता पर आभार व्यक्त किया।