रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत थीम पर निकाली सायकल रैली

इटारसी। भोपाल मंडल में  31 अक्टूबर से 06 नवंबर 2022 तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत थीम (Corruption Free India – Developed India) पर मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज डीजल लोको शेड इटारसी (Diesel Loco Shed Itarsi) द्वारा विशाल सतर्कता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई।

इस रैली में शेड के लगभग 100 कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। कर्मचारियों द्वारा सतर्कता से संबंधित स्लोगन अपनी साइकिल पर लगाए थे। साइकिल रैली डीजल शेड से प्रारंभ होकर रेलवे कालोनी तथा रेलवे स्कूल से होते हुए डीजल शेड पर समाप्त हुई। इस साईकल रैली के माध्यम से सभी को अपने कामों को पूर्ण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त आज मंडल कार्यालय में सतर्कता जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News