---Advertisement---

‘दक्षिण दर्शन यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेलयात्रियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सुलभ, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से ‘दक्षिण दर्शन यात्राÓ का संचालन किया जा रहा है, जो 05 जुलाई 2025 को इंदौर से रवाना होगी।

यह विशेष पर्यटक ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं। भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यह ट्रेन होकर गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को भी इस यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह यात्रा 09 रातों/10 दिनों की होगी, जिसमें यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस संपूर्ण यात्रा के लिए यात्रियों को मात्र 18,000 रुपए प्रति व्यक्ति (स्लीपर – इकॉनॉमी श्रेणी) 29,500 रुपए प्रति व्यक्ति (3-एसी – स्टैण्डर्ड श्रेणी), एवं 38,500 रुपए प्रति व्यक्ति (2-एसी – कम्फर्ट श्रेणी) का व्यय वहन करना होगा।

यात्रा पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी कोच में आरामदायक रेल यात्रा
  • ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन
  • स्थानीय स्थलों के भ्रमण हेतु गुणवत्तायुक्त बसों की सुविधा
  • ठहराव के लिए साफ-सुथरे होटल/धर्मशाला
  • अनुभवी टूर एस्कॉट्र्स की सेवा
  • यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग व सुरक्षा व्यवस्था

इच्छुक यात्री इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट 222.द्बह्म्ष्ह्लष्ह्लशह्वह्म्द्बह्यद्व.ष्शद्व पर ऑनलाइन अथवा अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से कर सकते हैं। यह पहल रेलवे द्वारा आमजन को पर्यटन के माध्यम से देश की संस्कृति, विरासत और तीर्थ स्थलों से जोडऩे की दिशा में एक कदम है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.