इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी कॉलेज में जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता राष्ट्रीयता एवं अंतराष्ट्रीयता परस्पर विरोधी नहीं विषय पर आयोजित की गई। जिसमें जिले के 7 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में जिले के प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.पी.के.पगारे, युवा उत्सव प्रभारी डॉ राकेश मेहता, निर्णायक सुधांशू मिश्र, चित्रकारी अंजना तिवारी, प्राचार्य एक्सीलेंट स्कूल एवं लायंस क्लब सुदर्शन अध्यक्ष, संदीप महतो भारत कालिंग एवं विकल्प संस्था सह संस्थापक द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। अंजना तिवारी में विद्यार्थियों को वाद-विवाद विषय के गुड़ा बताये व संदीप मेहतो ने अन्तराष्ट्रीयता को परिभाषित किया। प्रतियोगिता में वाद-विवाद विद्या के पक्ष में शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी की छात्रा मंदीप कौर ने प्रथम शासकीय एम.जी. एम. पी. जी. महा इटारसी की छात्रा वेदाशी मालवीय ने द्वितीय व तृतीय स्थान पर शासकीय महाविद्यालय पंचमढ़ी की छात्रा अरिफया असारी रही इसी प्रकार विपक्ष में (शासकीय महाविद्यालय पंचमढ़ी की छात्रा नदनी रत्नाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर शासकीय एम. जी. एम. पी. जी महा इटारसी की वैष्णवी राजपूत व तृतीय स्थान पर सलोनी दुबे शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय होशंगाबाद का रहा। नाटक एवं मिमिक्री विधा में शासकीय एम.जी.एम.पी.जी. महाविद्यालय प्रथम रहा। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।










