इटारसी। सेवा भारती मध्यभारत द्वारा नर्मदापुरम जिले के लिए सेवा भारती की जिला समिति, महिला मंडल समिति एवं छात्रावास समिति की घोषणा की गई है। यह महत्वपूर्ण गठन एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण दिया। इसके बाद, प्रांत कोषाध्यक्ष राज नारायण अग्निहोत्री ने सेवा भारती के सेवा कार्यों से सभी उपस्थितों को अवगत कराया।
सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की और साथ ही सेवा भारती द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना भी की। सेवा भारती जिला समिति जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश ताम्रकार, डीएस डांगी, आशुतोष शर्मा, जसवंत पटेल, श्रीमती निकुंज लता गुरु, जिला सचिव लक्ष्मण बेस, सह सचिव लोकेश साहू, संयुक्त सचिव, पवन अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष आनंद पारे, सेवा भारती जिला महिला समिति संयोजिक श्रीमती कीर्ति दुबे, सह संयोजक शिवानी शर्मा, रेखा मालवीय, निर्मला राय, सेवा भारती छात्रावास समिति अध्यक्ष विजय संतुलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पटेल, सचिव सोनू बिंद्रा, सह सचिव डॉ रविंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल को नियुक्त किया।









