संयुक्त व्यापार महासंघ में दीपक अग्रवाल पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

Post by: Rohit Nage

इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी के चुनाव आज संस्कार मंडपम साईं कृपा गार्डन के सामने चुनाव अधिकारी संरक्षक मंडल सुधीर गोठी, कैलाश शर्मा, मेघराज राठी, दिनेश गोठी, सतीश बैसाखिया, रईस जुनेजा, कर्मवीर गांधी, गुलाबचंद अग्रवाल, राजेंद्र सोनी, जयप्रकाश अग्रवाल, चंद्रभान सिंघवानी के मार्गदर्शन में हुए।

वर्तमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष चुना गया। विनोद कसर व राजेंद्र अग्रवाल बबलू ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन नरेश गुप्ता, रमेश साहू, प्रकाश बत्रा, राजकुमार बत्रा ने किया। अन्य कोई दूसरा नाम नहीं आने के कारण चुनाव अधिकारी ने निर्धारित समय सदन को दिया। अन्य कोई भी अपना नाम अध्यक्ष के लिए कर सकते हैं, किसी को आगे आना है तो वह अपना नाम दे सकते हैं। लेकिन निर्धारित समय के बाद मोहनलाल चेलानी ने घोषणा की कि यदि कोई दूसरा नाम नहीं आया है, तो सर्वसम्मति से निर्विरोध दीपक अग्रवाल को अध्यक्ष घोषित किया जाना चाहिए, जिसका अनुमोदन करतल ध्वनि से सभा में उपस्थित सभी व्यापारियों ने किया।

इस दौरान इटारसी नगर के सभी ट्रेड के लगभग 200 व्यापारी उपस्थित थे, जिनमें अश्वनी अग्रवाल, धर्मेश सिंघवी, राजू अग्रवाल, मुकेश साहू, जमुना साहू, सुदर्शन अग्रवाल, धनराज, लक्की गुरयानी, रोहित चौरसिया, अर्जुन गांधी, कन्हैया गुरयानी, सन्नी चेलानी, मनीष रामजीलाल अग्रवाल, मनोहर सुंदरानी, नरेश मेघानी, विनोद कसार, रोहित चौरसिया, रामानुज मौर्य एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद आभार धर्मेश सिंघवी में किया। तत्पश्चात दिवंगत राजेंद्र जैन को 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!