इटारसी। जिला स्तरीय मध्य प्रदेश जैव विविधता की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एसएनजी स्कूल नर्मदापुरम में वन विभाग के डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर की उपस्थिति में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले की 62 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी के छात्राओं ने, प्रभारी गीता चौधरी के नेतृत्व में जिले के प्रथम स्थान लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
श्रीमती गीता चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश के पर्यावरण में मौजूद जीव जंतु पेड़ पौधे जिनमें जैव विविधता पाई जाती है, उसी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना होता है। प्राचार्य सपना गिरधारी ने बताया कि छात्राएं गीता चौधरी के नेतृत्व में विगत 3 वर्षों से पदक प्राप्त कर रहे हैं, चयनित छात्राएं 12 दिसंबर 2025 को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्राओं के विजेता होने पर प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ ने बधाइयां दी है।









