इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय, इटारसी में नए राजस्व प्रकरणों के पंजीयन न होने और नजूल एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की सुनवाई नियमित न होने के संबंध में अधिवक्ता संघ इटारसी ने एसडीएम नीलेश शर्मा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान इटारसी नगर के नागरिकों से जुड़े नजूल पट्टों के नवीनीकरण के प्रकरणों में सुनवाई न होने और नए केस दर्ज न किए जाने के कारण हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
एसडीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अधिवक्ता संघ की चिंताओं को सुनने के बाद, नीलेश शर्मा ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई अति शीघ्र नियमित की जाएगी और साथ ही प्रकरणों के निराकरण में गति लाने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने और चर्चा के दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता नागेश, पूर्व अध्यक्ष संतोष गुरयानी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चिमानिया, विनोद भावसार, ओपी कुशवाह, राजकुमार पांडे, एसएन ठाकरे, अजय चौधरी, अनुराग चौरे, मुकेश यादव, दीपक तिवारी रामपुर, महेश येवले, राजेश शर्मा, अब्दुल मजीद, साम्यंत जैन सहित संघ के अन्य अधिवक्ता साथी गण मौजूद थे।








