इटारसी। नगर की साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व वैचारिक संस्थाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इटारसी में मेडिकल कॉलेज (Medical College) खोले जाने की मांग की है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ‘अनाहत’ के प्रधान संपादक विनोद कुशवाहा (Editor-in-chief Vinod Kushwaha) ने बताया कि राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मप्र जन चेतना लेखक संघ, मानसरोवर साहित्य समिति, युवा पत्र लेखक मंच, संकल्प, समर समागम, तिरंगा, नर्मदांचल परिवार, युवा प्रवर्तक विचार मंच आदि साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व वैचारिक संस्थाओं ने म प्र के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह, स्थानीय विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से इटारसी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की है।
इटारसी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









