इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन श्री शंकर मंदिर के सत्संग सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पं गोविंद प्रसाद दीक्षित ने की। माह में जन्म दिवस वाले सदस्य मुकेश पाराशर को पुष्प हार पहना कर जन्म दिवस की बधाई दी गई। पिछले माह की बैठक की कार्रवाई घनश्याम शर्मा ने पढ़कर सुनाई।
बैठक में निर्णय हुआ की मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में नर्सरी से 10 वीं हाईस्कूल बोर्ड तक केवार्षिक परीक्षा में 80 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को ही सम्मानित किया जाए। स्टेट बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए हर माह 1 से 10 तारीख तक अलग से काउंटर की व्यवस्था हो, स्टेट बैंक में फटे पुराने नोट बदलने की बंद की गई व्यवस्था को पुन: चालू किया जाए, नगर में बंद पड़े एटीएम केंद्रों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
सभा के अंत में समाज के दोनों परिजनों विजय भारद्वाज एवं रजनी दुबे के असामयिक निधन पर मौन श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सचिव घनश्याम शर्मा ने माना। बैठक में जयंत मुद्गल, जुगल किशोर शर्मा, विनोद शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, राजेश तिवारी ,पुरुषोत्तम शर्मा, राजकुमार दुबे, घनश्याम शर्मा, चंद्रकांत शर्मा आदि की उपस्थिति रही।








