इटारसी। नगर पालिका में सभापति पार्षद मनजीत कलोशिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा को ज्ञापन सौंपकर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों को वेतन एवं एरियर भुगतान की मांग की है।
श्री कलोशिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी, जल विभाग, ड्राइवर एवं सामान्य प्रशासन विभाग के समस्त कर्मचारी, नगर पालिका के समस्त प्रशासनिक अमले का वेतन एवं लंबित एरियर्स का भुगतान शीघ्र किया जाए, जिससे सभी कर्मचारी त्योहार को आर्थिक रूप से सहजता के साथ मना सकें।








