---Advertisement---

पत्रकार संघ अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत पर पत्रकारों ने सौंपा टीआई को ज्ञापन

By
On:
Follow Us

मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की

इटारसी। वरिष्ठ पत्रकार (Senior journalist) एवं जिला पत्रकार संघ (District Journalists Association) के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Chairman Pramod Pagare) के खिलाफ ग्रांड एवेन्यू एलकेजी कॉलोनी (Grand Avenue LKG Colony) कॉलोनाइजर एवं एलकेजी ज्वेलर्स संचालक निपुण गोठी (LKG Jewelers Director Nipun Gothi) द्वारा दिये गए शिकायती आवेदन के खिलाफ संघ के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भी एक आवेदन देकर मामले की निष्पक्षता से जांच करने और श्री पगारे को सुरक्षा देने की मांग की है।पगारे ने अपनी जान को खतरा बताया है।

आज सुबह जिला पत्रकार संघ (District Journalists Association) के सदस्यों ने टीआई रामस्नेह चौहान (TI Ramsneh Chauhan) को ज्ञापन देकर कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। टीआई ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ संरक्षक देवेंद्र सोनी, सचिव शिव भारद्वाज, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित नागे, अनिल मिहानी सहित मुकेश गांधी, मनीष ठाकुर, कृष्णा राजपूत, इंद्रपाल सिंह, अरविंद शर्मा, मंगेश यादव, मनोज तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, बैजू श्रीवास्तव, राजकुमार बाबरिया, विनीत चौकसे, बलराम मिश्रा, शैलेन्द्र पाली, दिलीप शर्मा, संजय शर्मा, गिरीश पटेल, अजय दुबे, खेमराज परिहार, संजय यादव, ओमप्रकाश पटेल, देवेंद्र तिलोटिया, राहुल अग्रवाल एवं भूपेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.