इटारसी। शहर के पुरानी इटारसी क्षेत्र में डेंगू का एक मरीज मिला है। यहां के वार्ड नंबर चार की एक युवती में डेंगू के लक्षण मिले हैं। युवती का उपचार भोपाल की एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में नागरिकों ने नगर पालिका (Nagarpalika) की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। पत्रकार कृष्णा राजपूत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज खुश तो बहुत होंगे आप, डेंगू का मरीज जो मिला है।
उन्होंने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुरानी इटारसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यहां खाली प्लाट पर पानी भरा रहता है, कोई कार्रवाई नहीं होती। नालियों की सफाई नहीं होती। इस मामले में नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी (Sanitation Inspector RK Tiwari) ने कहा कि सफाई करा दी है। मरीज भोपाल में है। हम लगातार सफाई कराते रहते हैं।
इस वार्ड में मिला डेंगू का मरीज, स्वच्छता निरीक्षक बोले सफाई करा दी है

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









