---Advertisement---

सिविल अस्पताल को उपमुख्यमंत्री ने नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड से सम्मानित किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल इटारसी को NQAS और मुस्कान कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री ने अवार्ड से सम्मानित किया है। राज्य स्वास्थ्य संस्था में प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को मानक मापदंड अनुरूप विकसित करने चलाए जा रहे कार्यक्रम NQAS, मुस्कान व कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र स्तरीय टीम ने भ्रमण कर असेसमेंट किया था।
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी के नेतृत्व में राज्य व जिला स्तरीय क्वालिटी टीम के मार्गदर्शन में कालिटी नोडल व समस्त समस्त डॉक्टर्स, समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स, एलएचबी स्टाफ समस्त एएनएम सिस्टर, समस्त सपोर्ट स्टाफ, समस्त चतुर्थ श्रेणी स्टाफ एनएचएम स्टाफ समस्त, समस्त लैब टेक्नीशियन स्टाफ, समस्त किचन स्टाफ समस्त ऑफिस स्टाफ की लगन व मेहनत से NQAS में 93 प्रतिशत, मुस्कान में 76 प्रतिशत व कायाकल्प में 86 प्रतिशत से केंद्रीय असेसमेंट को उत्तीर्ण किया।

आज 23 जून 2025 को स्वर्ण जयंती सभागार प्रशासनिक अकादमी भोपाल में आयोजित अवार्ड समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश ने इटारसी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल को एमडी एनएचएम श्रीमती सलोनी सीडाना व राज्य क्वालिटी टीम की उपस्थिति में अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी व क्वालिटी नोडल श्रीमती अंजलि पाठक को नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले से स्वास्थ्य टीम में DHO, डॉक्टर वर्मा, डीपीएम डॉ. कविता गौर, जिला क्वालिटी मॉनिटर डॉ. आलिया खान उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.