बनखेड़ी। अवैध उत्खनन (Illegal mining) को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल गुड्डू भैया मां नर्मदा (Maa Narmada) की परिक्रमा कर रहे है। इन्होंने यह परिक्रमा बरमान जिला नरसिंहपुर से 4 दिसंबर को शुरू की इसके बाद 10 दिसंबर को पासीघाट पहुंचे। पटेल ने बताया कि उनकी परिक्रमा चार चरणों में होगी। पहला चरण 400 किलोमीटर की होगी। प्रथम चरण में सतधारा से डिंडोरी, अमरकंटक से बरमान अमरकंटक से होशंगाबाद तीसरा चरण होशंगाबाद से बड़वानी तक बड़वानी से होशंगाबाद तक चैथे चरण में बड़वानी से समुद्र पार कर बड़वानी के सामने वाले घाट तक पटेल का उक्त यात्रा का मुख्य उद्देश्य मां नर्मदा के अवैध उत्खनन के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं मां नर्मदा के अस्तित्व एवं सुरक्षा व संवर्धन है।
अवैध उत्खनन को लेकर देवेंद्र पटेल कर रहे मां नर्मदा की परिक्रमा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








