इटारसी। स्व. श्री रामकिशन पटवा (चौहान) की पुण्य स्मृति में एक विशाल श्रीमद् भागवत कथा सत्संग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 10 नवंबर से प्रारंभ है और 16 नवम्बर 2025 तक चलेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक वर्मा कॉलोनी, जमानी रोड, पुरानी इटारसी में चल रही है।
कथावाचक पं. रामेश्वर प्रसाद शर्मा कथा के प्रसंगों को अत्यंत रोचक तरीके से समझा रहे हैं। पूर्णाहुति एवं भण्डारा प्रसादी कथा के समापन पर 16 नवम्बर 2025, रविवार को होगी। आयोजक परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस भक्तिमय सप्ताह में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और गुरुजी के अमृतवाणी श्रवण से अपने हृदय को निर्मल करें।








