सिवनी मालवा। पीपलेश्वर महादेव मंदिर, पीपल चौक (शहीद पटेल कॉलोनी) वार्ड नंबर 09 में सोमवार, 3 नवंबर 2025 को अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुजनों ने अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित पहुंचकर देवों के देव महादेव के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
दीपक दीक्षित ने बताया कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों द्वारा मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहा। उन्होंने मंदिर समिति एवं सभी भक्तों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भक्ति भावना को और मजबूत करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत और ‘हर हर महादेवÓ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।









