- भोपाल में फहराया जीत का परचम, शहर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
इटारसी। खेल के मैदान से इटारसी के लिए गौरवशाली खबर सामने आई है। भोपाल में आयोजित डब्ल्यूसीआर ओबीसी क्रिकेट ट्रॉफी में डीजल लोको शेड इटारसी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताबी जीत हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद शहर आगमन पर विजेता टीम का वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ डीजल शाखा इटारसी ने ने जोरदार स्वागत किया।
विजेता खिलाडिय़ों पर हुई फूलों की बारिश
आज आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष झारिया उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों की मेहनत और अनुशासन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया। स्वागत समारोह में रेलवे यूनियन और खेल जगत से जुड़े महाकालेश्वर कश्यप अध्यक्ष, राजेश यादव सचिव, सुनील श्रीवास्तव, योगेश यादव, नवीन चौरे युवा सचिव, कुलदीप पटेल, सरोज कुमार, गोविंद सोनी, श्याम कुमार निर्मल, नरेंद्र कुमार, हेमंत मीना और राजेश कुमार उपस्थित रहे।
जीत के नायक : टीम इटारसी के जांबाज
कप्तान धर्मेन्द्र भगत के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। स्वागत समारोह में टीम के सभी सितारे मौजूद रहे इनमें विनय विश्वकर्मा, सोनू वर्मा, रविकांत, दानिश, सुमेर मीना, हर्षित वर्मा, आयुष उपाध्याय, राहुल कुमार, विश्म्भर मीना, संदीप कुमार, मनीष कुमार, अनूप कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं।









