रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सामाजिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने मिलन समारोह में चर्चा

इटारसी। सुदामा मैरिज गार्डन (Sudama Marriage Garden) में कतिया समाज (Katiya Samaj) का मिलन समारोह समिति के अध्यक्ष लखन लाल आरसे (Lakhan Lal Aarse) ने मां सरस्वती (Maa Saraswati) एवं संत भूरा भगत (Sant Bhura Bhagat) के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सामाजिक सदस्यों ने आरती की। कार्यक्रम में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति का महिला समिति की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी नागवंशी ने पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया। समिति के सचिव नारायण सिंह पठारिया ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य स्वजातीय के समक्ष युवा वर्ग द्वारा नवीन योजनाओं के मुद्दों पर प्रस्ताव रखे और आगामी मीटिंग के लिए विचार विमर्श किया। समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एड्वोकेट ममता नागेश ने विचार व्यक किए और भावी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन सूरज पठारिया एवं निखिल नागवंशी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने धनीराम नागवंशी, संजय पठारिया, निखिल नागवंशी, सूरज पठारिया, योगेंद्र नागवंशी, सचिन पठारिया, बलवंत नागवंशी, निश्छल पठारिया, नितिन सोनवंशी, संजय चंचलवार, शुभम् आरसे, रोहन पगारे, सोनू नागवंशी, बबलेश धर्मवंशी, संदीप भन्नारिया का योगदान रहा। सचिव नारायण सिंह पठारिया ने आभार माना।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News